RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विराम चिह्न
Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विराम चिह्न
अपने विचारों को व्यक्त करते समय वक्ता एक समान प्रवाह से नहीं बोलता चला जाता, बल्कि कहीं थोड़ा रुकता है, कहीं उससे अधिक देर तक रुकता है, कहीं प्रश्न करने की मुद्रा में बोलता है और कहीं आश्चर्य प्रकट करने की मुद्रा में बोलता है। इन्हीं स्थितियों को लिखकर प्रकट करने के लिए जो चिह्न निर्धारित किये गये हैं, उन्हें ‘विराम-चिह्न’ कहा जाता है । हिंदी भाषा में प्रयुक्त होने वाले प्रमुख विराम-चिह्न निम्नलिखित हैं

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
निम्नांकित विराम-चिह्नों में ‘अल्प विराम चिह्न’ कौन-सा है?
(क) ‘ ‘
(ख) ;
(ग) ,
(घ) !
उत्तर:
(ग) ,
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में उद्धरण चिह्न कौन-सा है?
(क) ;
(ख) ?
(ग) !
(घ) ” ”
उत्तर:
(घ) ” ”
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को विराम-चिह्नों का प्रयोग करते हुए पुन: लिखो—
- आपका क्या नाम है।
- डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
उत्तर:
- आपका क्या नाम है?
- डॉ० राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
प्रश्न 4.
विराम-चिह्नों का प्रयोग करते हुए निम्न वाक्य पुनः लिखिए—
- अरे तुम आ गये
- निराला हिंदी के प्रसिद्ध कवि थे।
उत्तर:
- अरे ! तुम आ गये।
- ‘निराला’ हिंदी के प्रसिद्ध कवि थे।
प्रश्न 5.
पूर्ण विराम-चिह्न का प्रयोग कब किया जाता है?
उत्तर:
पूर्ण विराम-चिह्न (।) को प्रयोग वाक्य के समाप्त होने पर किया जाता है। जैसे—आस्था पुस्तक पढ़ती