UP Board Class 6 Hindi | हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

UP Board Class 6 Hindi | हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

महत्त्वपूर्ण गद्यांशों की व्याख्या

वहाँ जो कुछ ……………… ठहरे होंगे।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘हिन्द महासागर में छोटा-सा हिन्दुस्तान’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयितां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रसंग – लेखक मॉरीशस की यात्रा पर जाते हुए अफ्रीका में एक दिन के लिए रुका। उसके मन में अफ्रीका के शेरों से मुलाकात करने की इच्छा जाग्रत हुई।

व्याख्या – काफी देर तक गाड़ी दौड़ाने के बाद लेखक और उसके साथी पर्यटक ऐसे स्थान पर पहुँचे, जहाँ सिंह आराम कर रहे थे। यह स्थान नैरोबी का नेशनल पार्क था, जो एक चिड़ियाघर न होकर एक जंगल था, जिसमें घास अधिक और पेड़ कम थे। घास पर सात-आठ सिंह लेटे हुए आराम कर रहे थे और उनके चारों तरफ पर्यटकों की मोटरें  खड़ी थीं। उनके भीतर लोग शीशे चढ़ाकर बैठे सिंहों को देख रहे थे, लेकिन सिंह उनकी परवाह न करके लेट रहे थे, मानो उपस्थित व्यक्ति उनकी नजर में कुछ भी न हों। आधे घंटे तक लेखक यह चिरस्मरणीय दृश्य देखता रहा।

 

फिर यह भी बात ……………. क्यों खड़े थे।

संदर्भ – पूर्ववत् ।

प्रसंग – लेखक और उसके साथी पर्यटक मोटरगाड़ी में बैठकर नैरोबी नेशनल पार्क में सिंहों को देखने गए। उन्होंने सात-आठ शेरों को आराम करते देखा। शेरों से एक किमी दूर हिरणों का झुण्ड भी देखा। शेरों को देखकर कुछ हिरण भागे और कुछ घेरा बनाकर खड़े रहे।

व्याख्या – अभी अँधेरा नहीं हुआ था। सिंह सूर्यास्त के बाद ही शिकार करता है। दूसरी बात सिंहों के शिकार के विषय में यह है कि वे कभी झुण्ड का शिकार नहीं करते, बल्कि उनमें से जो हिरण पीछे रह जाता है, वे उसका शिकार करते हैं। इस बात से लेखक समझ गया कि हिरणों का झुण्ड घेरा बनाकर क्यों खड़ा रहा और तितर-बितर होकर भागा नहीं, क्योंकि उन्हें आपसी सुरक्षा का ध्यान था।

पाठ का सर (सारांश)

यह पाठ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का यात्रा वृत्तांत है, जिसमें मॉरीशस के सौंदर्य और वहाँ फैली भारतीय संस्कृति का वर्णन किया गया है।

मॉरीशस में सड़सठ प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं, जिनमें अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। इनकी भाषा भोजपुरी है, जिसमें फ्रेंच भाषा के संज्ञापद शामिल हैं। मॉरीशस में हिन्दू संस्कृति की रक्षा का काम तुलसीकृत रामचरितमानस ने किया है। मॉरीशस कृषि प्रधान देश है। चीनी यहाँ का प्रमुख और एक मात्र उद्योग है।

मॉरीशस भूमध्यरेखा से 20 अंश दक्षिण में है और इसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पन्द्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। इसका क्षेत्रफल 1150 वर्ग किमी० है। यह हिन्द महासागर का खूबसूरत सितारा है। यहाँ के भारतीय अत्याचार सहकर भी अपने धर्म पर डटे रहे और इस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

मॉरीशस के प्रत्येक ग्राम में शिवालय होता है, जहाँ ढोलक और झाँझ पर गायन करते हुए लोग तुलसीकृत रामचरितमानस का पाठ करते हैं। यहाँ के लोग मन्दिरों और शिवालयों को बहुत स्वच्छ रखते हैं।

मॉरीशस में परी तालाब एक तीर्थ और पिकनिक स्थान है। शिवरात्रि पर श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवरें लिए लोग परी तालाब का जल ले जाकर शिवालय में शिव जी पर चढ़ाते हैं। सभी वयस्क उजली धोतियाँ, कमीजें और गाँधी टोपियाँ पहनते हैं। परी तालाब पर यह मेला मॉरीशस के प्रमुख पर्यों में से एक है। इसे देखने अन्य धर्मों के लोग काफी संख्या में आते हैं।

 

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को –
नोट – विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

विचार और कल्पना
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

यात्रा वृत्तांत से

प्रश्न 1.
दिए गए विकल्पों से सही विकल्प छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) मॉरीशस की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। (76, 67, 17, 68)।
(ख) मॉरीशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा का काम तुलसीदास जी की रामचरितमानस ने किया है। (विनयपत्रिका, रत्नावली, रामायण, गीता)
(ग) मॉरीशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना पड़ेगा। (भोजपुरी, अँग्रेजी, क्रेयोल, फ्रेंच)

प्रश्न 2.
पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम लिखिए, जो अपने देश मैं भी हैं?
उत्तर :
पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम, जो अपने देश में भी हैं, इस प्रकार हैं- गलियाँ–कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, मुम्बई आदि। मोहल्ले- काशी, बनारस, गोकुल, ब्रह्मस्थान आदि।

 

प्रश्न 3.
लेखक ने मॉरीशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ ही कहा है, क्यों?
उत्तर :
मॉरीशस की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। इनकी राजधानी की गलियों एवं मोहल्लों का नाम भारतीय शहरों के नाम पर हैं। जैसे – कलकत्ता, मद्रास, गोकुल आदि। भोजपुरी यहाँ  की दूसरी जनभाषा है तथा कृषि मुख्य व्यवसाय है। कहने का अर्थ यह है कि लेखक को मॉरीशस में वे सारी चीजें मिलीं जो भारत में हैं। इसलिए उन्होंने इस द्वीप को छोटे पैमाने पर भारत कही।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्य में आई हुई क्रियाओं और संज्ञापदों को रेखांकित कीजिए (रेखांकित करके) –

मॉरीशस में ईख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, वह भारतीय वंश के लोगों के कारण मिली है। सारा मॉरीशस कृषि प्रधान द्वीप है, क्योंकि चीनी वहाँ का प्रमुख अथवा एक मात्र उद्योग है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा अंश प्रधान वाक्य है और कौन-सा सहायक उपवाक्य है

  • वाक्य – मॉरीशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरीशसे वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
  • प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
  • सहायक उपवाक्य – जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पन्द्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है।
  • वाक्य – मॉरीशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
  • प्रथान वाक्य प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
  • सहायक उपवाक्य – जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए (वाक्य में प्रयोग करके) –
उत्तर :

  • लोभ का जगना = लुभावनी वस्तुएँ देखकर लोभ का जगना स्वाभाविक है।
  • सड़क छानना = आगरे में बहुत सड़क छानने पर हम मुश्किल से ताजमहल पहुँचे।
  • मोर्चे पर आगे बढ़ना = हिरणों के झुण्ड को देखकर एक जवान शेर धीरे-धीरे मोर्चे पर आगे बढ़ा।

 

प्रश्न 4.
पाठ में निम्नलिखित शब्द हिन्दी भाषा में प्रचलित दूसरी भाषाओं अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के आए हुए हैं। इन शब्दों में से अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखिए (छाँटकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा - सा हिंदुस्तान (मंजरी) 1

प्रश्न 5.
तुच्छ + अति + तुच्छ से ‘तुच्छातितुच्छ’ शब्द बनता है; जिसका अर्थ है- तुच्छ से भी तुच्छ। इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों से नए शब्द बनाइए (नए शब्द बनाकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा - सा हिंदुस्तान (मंजरी) 2

प्रश्न 6.

(क) पाठ के सबसे अन्तिम अनुच्छेद का सुलेख कीजिए।
(ख) इस अनुच्छेद पर चार प्रश्न बनाइए।
(ग) इस अनुच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए।
(घ) इस अनुच्छेद के आधार पर एक चित्र बनाइए।

उत्तर :
(क) सुलेख विद्यार्थी स्वयं लिखें।
(ख)

  1. वहाँ का कौन-सा तालाब हिंदुओं का पुण्यधाम हो उठा है?
  2. शिवरात्रि के समय सारे मॉरीशस के हिंदू क्यों करते हैं?
  3. शिवरात्रि के दिन मॉरीशस के हिंदू वयस्क क्या पहनते हैं?
  4. कहाँ लगने वाला मेला मॉरिशस का प्रमुख आकर्षण है?

(ग) ‘मॉरीशस का परी तालाब’।
(घ) चित्र विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

 

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी अच्छे ज्ञान के लिए ध्यान दें।

TENSE IN ENGLISH

Leave a Comment