Home-craft 7

UP Board Class 7 Home craft | सिलाई कला

UP Board Class 7 Home craft | सिलाई कला

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला

सिलाई कला.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को कालो करिए

1. घर में सिलाई करने के लाभ होते हैं
(क) धन की बचत
(ख) समय की बचत
(ग) रूचि के अनुसार निर्धारण
(घ) उपर्युक्त सभी

2. समीज पहनी जाती है
(क) फ्रॉक के अंदर
(ख) फ्रॉक के ऊपर
(ग) जींस के साथ
(घ) उपर्युक्त सभी

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) कपड़ों की फिटिंग के लिए क्या डालते हैं?
उत्तर:
शरीर के विभिन्न भागों की फिटिंग के लिये कपड़ों में प्लेट्स डाली जाती है।

(ख) सीने की नाप लेने के लिए नापने का फीता व्यक्ति के किस ओर खड़े होकर लेना चाहिए?
उत्तर:
सीने की नाप लेने के लिए नापने को फीता बच्चे या व्यक्ति के दाईं ओर खड़े होकर लेना चाहिए।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) नाप लेना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
वस्त्र ठीक ढंग से सिल जाएँ, इसके लिए वस्त्रों की सही नाप आवश्यक होती है। हम सुंदर दिखाई दें और व्यक्तित्व निखरे, इसके लिए वस्त्रों की फिटिंग को ध्यान में रखकर सही नाप लेना आवश्यक होता है।

(ख) चेस्ट सिस्टम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
सीने की नाप लेने के लिए नापने का फीता बच्चे या व्यक्ति के दाईं ओर खड़े होकर लेना चाहिए। दोनों हाथों के नीचे से फीता इस प्रकार घुमाकर सामने लाएँ कि फीता चारों ओर से एक सीध में रहे। सीने की नाप से ही अन्य नाप निकालते हैं।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) घर में सिलाई करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
सिलाई कला से धन की बचत, समय की बचत, रुचि के अनुसार वस्त्रों का निर्माण, उत्तम सिलाई और उत्तम धागों का प्रयोग होता है।

(ख) रफू करने की विधि लिखिए।
उत्तर:
रफू दो प्रकार से किए जाते हैं

  1.  चौकोर या आयताकार,
  2.  गोल या तिकोन

रफू करने में जिस रंग का कपड़ा होता है, उसी रंग का धागी डालकर रनिंग स्टिच के साथ-साथ ताने-बाने को मिलाते हुये धागा भरते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य
नोट:
विद्यार्थी स्वयं करे

TENSE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *