UP Board Class 7 Science | कम्प्यूटर
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 21 कम्प्यूटर
कम्प्यूटर.
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर पर सही (इ) का निशान लगाइये।
(क) इनपुट डिवाइस है-
(अ) मॉनीटर
(ब) प्रिन्टर
(स) प्रोजेक्टर
(द) की-बोर्ड (✓)
(ख) रीसेट बटन का प्रयोग होता है-
(अ) कम्प्यूटर बन्द करने के लिए
(ब) कम्प्यूटर की गति बढ़ाने के लिए
(स) कम्प्यूटर को निर्देश देने के लिए
(द) कम्प्यूटर को दोबारा प्रारम्भ करने के लिए (✓)
(ग) निर्देशों को प्रोसेसर तक भेजने के लिए-
(अ) एन्टर बटन दबाते हैं। (✓)
(ब) रीसेट बटन दबाते हैं।
(स) डिलीट बटन दबाते हैं।
(द) टर्बो बटन दबाते हैं।
(घ) न्यूमेरिक-की होती हैं-
(अ) की-बोर्ड में (✓)
(ब) सी.पी.यु. में
(स) हार्डडिस्क
(द) मॉनीटर
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये शब्दों की सहायता से कीजिए-
(क) कम्प्यूटर में माउस एक आउटपुट डिवाइस है। (इनपुट/आउटपुट)
(ख) F1 से F12 तक के कीज को फंक्शन-की कहते हैं। (नम-की/फंक्शन-की)
(ग) डिलीट बटन से स्क्रीन पर लिखा अक्षर मिट जाता है। (मिट/लिख)
(घ) शिफ्ट बटन को दबाकर अक्षर टाइप करने पर वह बड़ा टाइप होता है। (बड़ा/छोटा)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइये-
(क) की-बोर्ड एक आउटपुट डिवाइस है। (✗)
(ख) सी.पी.यू. कम्प्यूटर का मस्तिष्क होता है। (✓)
(ग) पावर ऑन/ऑफ बटन सी.पी.यू. में होता है। (✓)
(घ) मॉनीटर एक इनपुट डिवाइस है। (✗)
प्रश्न 4.
माउस के कार्य बताइए।
उत्तर-
माउस के कार्य-
- क्लिकिंग, डबल क्लिकिंग, दायाँ क्लिकिंग, डैगिंग (Dragging), स्क्रोलिंग (Scrolling)
- माउस को इधर-उधर सरकाने से माउस प्वाइन्टर स्क्रीन पर किसी भी दिशा में घूमता है।
- माउस का बटन दबाकर एक-स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने (डैगिंग) पर वह स्थान काला हो जाता है, जिसे सेलेक्ट कहते हैं।
- माउस को डेस्क्टॉप के आइकन पर रखकर लगातार दो बार बाँया बटन दबाने पर सम्बन्धित सॉफ्टवेयर खुल जाता है।
- स्क्रीन पर एक बालू घड़ी यह संकेत करती है कि कम्प्यूटर आन्तरिक रूप से कार्य कर रहा है, आपको तब तक इन्तजार करना पड़ेगा जब तक यह फिर से तीर (↑) न बन जाय।
- पुनः एक बार माउस के दायें बटन को दबाने पर विन्डोज के अन्य विकल्प खुल जाते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्क्रीन पर विन्डोज खुला हुआ है या कोई अन्य साफ्टवेयर।
प्रश्न 5.
कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है।
उत्तर-
निर्देशों का एक समूह जो एक विशेष कार्य करता है, प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कहलाता है। सॉफ्टवेयर चार प्रकार के होते हैं-
- सिस्टम सॉफ्टवेयर
- ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
- पैकेजेज
- यूटिलिटीज
प्रश्न 6.
सी.पी.यू. में कितने बटन होते हैं ?
उत्तर-
सीपीयू में दो बटन होते हैं-
- पावर ऑन/ऑफ बटन और
- रीसेट बटन।
प्रश्न 7.
मॉनीटर क्या है? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर-
मॉनीटर कम्प्यूटर का मुख्य आउटपुट डिवाइस है। यह कम्प्यूटर पर किए जानेवाले प्रत्येक कार्य को दिखाता है। मॉनीटर डाटा और सूचनाओं को प्रदर्शित करता है। इसकी संरचना टेलीविजन की तरह होती है। मॉनीटर दो प्रकार के होते हैं- सीआरटी एवं टीएफटी।