UP Board Class 8 Civics | वैश्विक समुदाय एवं भारत
UP Board Class 8 Civics | वैश्विक समुदाय एवं भारत
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत
वैश्विक समुदाय एवं भारत
अभ्यास
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) 20वीं सदी में दो विश्वयुद्ध हुए।
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 में हुई थी।
(ग) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में पाँच स्थाई सदस्य होते हैं।
(घ) महासभा की बैठक, वर्ष में एक बार अवश्य होती है।
(ङ) महासभा के सभापति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है।
(च) मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर को मनाया जाता है।
(छ) राष्ट्रकुल के सदस्य अपने आंतरिक एवं बाह्य मामले में पूर्णरूप से स्वतंत्र हैं।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना क्यों हुई?
उत्तर
संयुक्त राः, पंघ की स्थापनः विश्व में शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। 20वीं शताब्दी में अब तक दो महायुद्ध हो चुके हैं, जिसमें अपार जन-धन की हानि हुई है। अनेक देश पूरी तरह नष्ट हो गए। संसार में ऐसा विनाश फिर न हो इस उद्देश्य से विश्व के 51 राष्ट्रों ने मिलकर 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की।
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों एवं विशिष्ट संस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंग हैं-
- महासभा
- सुरक्षा परिषद्
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्,
- संरक्षण परिषद्,
- अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय,
- सचिवालय।
(ग) दक्षेस एवं आसियान के बारे में लिखिए।
उत्तर
आसियान की स्थापना 1967 में हुई। वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 10 है। आसियान तेजी से बढ़ता हुआ एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है। भारत इस संगठन का औपचारिक सदस्य नहीं है, फिर भी आसियान एवं उसके सदस्य देशों के साथ प्रगाढ़ व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामरिक संबंध हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए-
1. महासभा
2. सुरक्षा परिषद्
3. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
उत्तर
1. महासभा- संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य महासभा के सदस्य होते हैं। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र महासभा में पाँच प्रतिनिधि भेज सकता है किन्तु मतदान के समय एक ही वोट दे सकता है। वर्ष में इसकी एक बैठक अवश्य होती है। इसका सभापति केवल 1 वर्ष के लिए ही चुना जाता है। महासभा विश्व की गहन समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए विश्व सम्मेलन बुलाती है।
2. सुरक्षा परिषद्- यह परिषद् विश्व में शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने का प्रयास करती हैं। दो राष्ट्रों के बीच हुए विवाद को हल करने का प्रयास करती है। युद्ध होने की स्थिति में उसे समाप्त कराने का प्रयत्न करती है और उसके लिए सेना भी भेजती है। सुरक्षा परिषद् में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें चीन, इंग्लैण्ड, फ्रांस, अमेरिका व रूस, ये पाँच स्थायी सदस्य हैं। शेष दस अस्थायी सदस्य महासभा से केवल दो वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
3. अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय- संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों में आपस में विवाद और मतभेद हो जाने पर अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में उसको शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। इस न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं।
प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।
