UP Board Class 8 Geography | भारत : खनिज सम्पदा
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 3 भारत : खनिज सम्पदा
भारत : खनिज सम्पदा
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर
वे वस्तुएँ जो खोदकर धरातल से निकाली जाती हैं, उन्हें खनिज कहते हैं।
(ख) लौह अयस्क कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर
लौह अयसक चार प्रकार के होते हैं-मैग्नेटाइट, हेमाटाइट, लिमोनाइट तथा सिडेराइट।
(ग) भारत में मैंगनीज के दो सबसे प्रमुख उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र
(घ) हमारे जीवन में एल्युमीनियम धातु का क्या उपयोग है?
उत्तर
हमारे जीवन में एल्युमीनियम धातु के कई उपयोग हैं; जैसे-बरतन, वायुयान, विद्युततार, मशीनों के कलपुर्ज तथा वाहन के निर्माण में एल्युमीनियम धातु का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) खनिज पदार्थों को धरातल से खोदकर निकाला जाता है।
(ख) बॉक्साइट एल्युमीनियम धातु का अयस्क है।
(ग) उच्च ताप की भट्ठियों के निर्माण में बॉक्साइट धातु का प्रयोग होता है।
(घ) हीरा मध्यप्रदेश राज्य से प्राप्त होता है।
प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर

प्रश्न 4.
सही पर सही का चिह्न (✓) और गलत पर (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर

भौगोलिक कुशलताएँ-
भारत के रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित खनिज पदार्थों के उत्पादक राज्यों को अंकित कीजिए-
