UP Board Class 8 Geography | प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1
UP Board Class 8 Geography | प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1
प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) शीतोष्ण घास प्रदेश में खेती करने के लिए मशीनों का अधिक प्रयोग क्यों करते हैं?
उत्तर
क्योंकि शीतोष्ण घास के प्रदेश में खेती बहुत दूर तक अर्थात् फार्महाउस का क्षेत्र बहुत दूर तक फैला होता है जिसे केवल मशीनों द्वारा ही किया जा सकता है।
(ख) घास प्रदेश में वृक्ष क्यों नहीं पाए जाते हैं?
उत्तर
वर्षा और तापमान में कमी के कारण इन प्रदेशों में वृक्ष बढ़ नहीं पाते हैं और दूर-दूर तक घास के मैदान नजर आते हैं।
(ग) भूमध्य सागरीय प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर
जिस तरह शीतोष्ण घास के मैदान खाद्यान्न उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन के लिए विश्व विख्यात हैं। उसी तरह भूमध्य सागरीय प्रदेश फलों के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
(घ) महाद्वीपीय जलवायु की क्या विशेषता होती है?
उत्तर
महाद्वीपीय जलवायु में जाड़े में कड़ाके की सर्दी पड़ती है और गरमी में साधारण गर्मी पड़ती है।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) रूस में घास के मैदान को स्टेपी कहते हैं।
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका के घास के मैदान को प्रेयरी कहते हैं।
(ग) भूमध्य सागरीय प्रदेश महाद्वीपों के पश्चिमी भागों पर पाये जाते हैं।
(घ) अर्जेन्टीना में घास के मैदान को पम्पाज कहते हैं।
(ङ) भूमध्य सागरीय प्रदेश में अधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर

प्रश्न 4.
कारण बताइए-
(क) भूमध्य सागरीय प्रदेश में जाड़े में वर्षा क्यों होती है?
उत्तर
यहाँ पर पछुआ हवाओं के चलने से शीतऋतु में वर्षा होती है।
(ख) घासे प्रदेश में दुग्ध व्यवसाय क्यों विकसित है?
उत्तर
क्योंकि यहाँ बड़े-बड़े घास के मैदान होने के कारण पशुओं के लिए चारा आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
(ग) घास प्रदेश के लोग कृषि के लिए मशीनों का प्रयोग न करें तो क्या परिणाम होगा?
उत्तर
अगर मशीनों का प्रयोग नहीं किया जाए, तो कृषि सम्भव नहीं क्योंकि यहाँ खेत बहुत बड़े हैं। तथा मजदूरों का अभाव भी मुख्य कारण है।
भौगोलिक कुशलताएँ-
संसार के रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित प्रदेशों को अलग-अलग रंग से छायांकित कीजिए-
● शीतोष्ण घास प्रदेश
संकेत- प्रेरीज, स्टेपी, पम्पाज, बेल्ड, सवाना तथा डाउन्स को हरे रंग से छायांकित करें।
● भूमध्य सागरीय प्रदेश
संकेत- उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्निया, दक्षिणी अमेरिका में चिली, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण पश्चिमी भाग तथा दक्षिण अफ्रीका का दक्षिण-पश्चिम भाग पीले रंग से छायांकित करें।
नोट- भारत के मानचित्र में इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।
परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।
