AP Board 6th Class Hindi Solutions सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 1 पाठशाला में पहला दिन
AP State Syllabus 6th Class Hindi Solutions सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 1 पाठशाला में पहला दिन
6th Class Hindi सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 1 पाठशाला में पहला दिन Textbook Questions and Answers
सूचना : अध्यापक सन्नद्धता कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले पाठों में छात्रों से सुनो – बोलो विधि द्वारा बच्चों को सीखायें।

अध्यापक इस चित्र से संबंधित प्रश्न पूछेगे। छात्रों को भाषा के प्रति रूचि उत्पन्न करेगे।
मौखिक प्रश्न:
प्रश्न 1.
चित्र में क्या दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
चित्र में पाठशाला दिखाई दे रहा है।
प्रश्न 2.
पाठशाला में कौन – कौन है?
उत्तर:
पाठशाला में लड़के, लड़कियाँ, अध्यापक, माता और पिता हैं।
प्रश्न 3.
चित्र में कितने लड़के हैं?
उत्तर:
चित्र में पाँच लड़के हैं।
प्रश्न 4.
चित्र में कितने लड़कियाँ हैं?
उत्तर:
चित्र में एक लडकी है।
प्रश्न 5.
छात्र पाठशाला जाते समय क्या – क्या ले जाते हैं?
उत्तर:
छात्र पुस्तक, कलम, पाठ्य पुस्तक, गतिविधि के चार्ट, आदि बैंग (थैली) में रखकर ले जाते हैं।
प्रश्न 6.
छात्र किस प्रकार की पोशाक पहनकर पाठशाला आये हैं?
उत्तर:
छात्र सरकारी पाठशाला वर्दी पहनकर आये हैं।
प्रश्न 7.
छात्र क्या कर रहे हैं?
उत्तर:
एक छात्र कक्षा में जा रहा है। दूसरा छात्र कक्षा की ओर जा रहा है। तीसरा छात्र गुब्बारों से खेल रहा है। चौथा और पाँचवा छात्र माँ, बाप के साथ हैं।
प्रश्न 8.
बच्चे देखने में कैसे दिखाई पड़ रहे हैं?
उत्तर:
बच्चे तनाव मुक्त – बहुत खुश लग रहे हैं।
प्रश्न 9.
चित्र में छात्रा क्या कर रही है?
उत्तर:
चित्र में छात्रा पौधों को पानी दे रही है।
प्रश्न 10.
छात्र समूह में बैठकर चर्चा करने से क्या लाभ पाते हैं?
उत्तर:
छात्र समूह में बैठकर चर्चा करने से सही उत्तर मिलता हैं, अनेक शंकाएँ सुलझ जाती हैं। एक दूसरे छात्रों के सोच विचार के प्रति सकारात्मक विचार बनते हैं।
प्रश्न 11.
आपके पाठशाला का नाम क्या है?
उत्तर:
मेरे पाठशाला का नाम नारायण हैस्कूल है।
प्रश्न 12.
आपके पाठशाला में कौन – कौन से पेड़ हैं?
उत्तर:
मेरे पाठशाला में आम, नीम, इमली, अमरुद, पीपल, बरगद, आँवला आदि के पेड़ हैं।
प्रश्न 13.
पेय जल (पीने का स्वच्छ पानी) की व्यवस्था किस प्रकार की गई है?
उत्तर:
नलों के द्वारा पेय जल की व्यवस्था की गई है।
प्रश्न 14.
‘चश्मा’ किसका चिह्न है?
उत्तर:
चश्मा ‘स्वच्छ भारत’ का चिहन है।
प्रश्न 15.
हमें पाठशाला और घर को किस प्रकार रखना चाहिए?
उत्तर:
हमें पाठशाला और घर को स्वच्छ रखना चाहिए।
प्रश्न 16.
पाठशाला और घरों में खिड़की क्यों लगाते हैं?
उत्तर:
पाठशाला और घरों में खिड़की लगाने से स्वच्छ हवा और रोशनी अंदर कमरे में आती है।
प्रश्न 17.
छात्र पाठशाला जाकर क्या करते हैं?
उत्तर:
छात्र पाठशाला जाकर अध्यापक के द्वारा की गई पाठ पढ़ते खेल विधि में पढ़ते भी है।
प्रश्न 18.
अध्यापक पाठशाला में क्या करते हैं?
उत्तर:
अध्यापक पाठशाला में बच्चों को प्यार से पढ़ाते हैं।
प्रश्न 19.
हिंदी भाषा के अक्षरों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
हिंदी भाषा के अक्षरों को वर्णमाला’ कहते हैं।
प्रश्न 20.
चित्र में दिया गया पाठशाला का नाम क्या है?
उत्तर:
जि.प.उ.पाठशाला, उन्ड्राजवरम।
शब्दार्थ
पाठशाला = బడి, పాఠశాల, school
ऐनक (चश्मा) = కళ్ళజోడు, spectacles
नल = కొళాయి, a tap
पिता = నాన్న, father
माँ = అమ్మ, mother
गुब्बारा _ = బూరలు, balloons
अद्यापक = ఉపాధ్యాయుడు, a teacher
थैली = సంచి, bag
लडकी = బాలిక, a girl
लडका = బాలుడు, a boy
खिडकी = కిటికి, window
बाल्टी = బొక్కెన, bucket
पौधा = మొక్క, a plant
पेड़ = చెట్టు, a tree
