Haryana Board 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Exercise 14.4

Haryana Board 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Exercise 14.4

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Ex 14.4

प्रश्न 1.
निम्नलिखित बंटन किसी फैक्ट्री के 50 श्रमिकों की दैनिक आय दर्शाता है-
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Ex 14.4 1
उपरोक्त बंटन को एक कम प्रकार’ के संचयी बारंबारता बंटन में बदलिए और उसका तोरण खींचिए।
हल :
दी गई बारंबारता बंटन को एक कम प्रकार की संचयी बारंबारता बंटन सारणी में बदलने पर प्राप्त होगा

दैनिक आय (रुपयों में)संचयी बारंबारता
120 से कम12
140 से कम26 (12 + 14)
160 से कम34 (26 + 8)
180 से कम40 (34 + 6)
200 से कम50 (40 + 10)

अब हम बिन्दुओं A(120, 12), B(140, 26), C(160, 34), D(180, 40) व E(200, 50) को ग्राफ पेपर पर क्रमशः अंकित कर इन्हें मुक्त हाथ से मिलाकर कम प्रकार की संचयी बारंबारता बंटन का तोरण प्राप्त करेंगे।

प्रश्न 2.
किसी कक्षा के 35 विद्यार्थियों की मेडिकल जाँच के समय, उनके भार निम्नलिखित रूप में रिकॉर्ड किए गए-

भार (किलोग्राम में)विद्यार्थियों की संख्या
38 से कम0
40 से कम3
42 से कम5
44 से कम9
46 से कम14
48 से कम28
50 से कम32
52 से कम35

उपरोक्त आँकड़ों के लिए कम प्रकार का तोरण’ खींचिए। इसके बाद माध्यक भार ज्ञात कीजिए।
हल :
बिन्दुओं A(38, 0), B(40, 3), C(42, 5), D(44, 9), E(46, 14), F(48, 28), G(50, 32) व H(52, 35) को ग्राफ पेपर पर अंकित कर इन्हें मुक्त हाथ से मिलाकर कम प्रकार का तोरण प्राप्त कीजिए।

ग्राफ पेपर पर n/2 = 17.5 के विरुद्ध : निर्देशांक 47 प्राप्त होता है। इसलिए दी गई सारणी का माध्यक 47 है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित सारणी किसी गाँव के 100 फार्मों में हुआ प्रति हेक्टेयर (ha) गेहूँ का उत्पादन दर्शाते हैं :
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Ex 14.4 4
इस बंटन को ‘अधिक के प्रकार के’ बंटन में बदलिए और फिर उसका तोरण खींचिए।
हल :
दी गई बारंबारता बंटन सारणी से अधिक के प्रकार के बंटन की सारणी होगी-

उत्पादन (kg/ha)संचयी बारंबारता
50 के बराबर या अधिक100
55 के बराबर या अधिक98
60 के बराबर या अधिक90
65 के बराबर या अधिक78
70 के बराबर या अधिक54
75 के बराबर या अधिक16

अब हम ग्राफ पेपर पर बिन्दुओं : A(50, 100), B(55, 98), C(60, 90), D(65,78), E(70, 54) और F(75, 16) को आलेखित कर निम्न तोरण प्राप्त करते हैं।
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 14 सांख्यिकी Ex 14.4 5

The Complete Educational Website

Leave a Comment