Haryana Board 9th Class Hindi Vyakaran तत्सम तद्भव शब्द
HBSE 9th Class Hindi Vyakaran तत्सम तद्भव शब्द
तत्सम तद्भव शब्द
प्रश्न 1. तत्सम शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
तत्सम शब्द दो शब्दों के मेल से बना है-तत् + सम। इसका अर्थ है-उसके समान। हिंदी भाषा के शब्द-भंडार का मूल स्रोत संस्कृत भाषा है। संस्कृत के काफी शब्द हिंदी में ज्यों-के-त्यों ले लिए गए हैं। अतः संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी में बिना किसी परिवर्तन के ले लिए गए हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण-
शिक्षा, पुत्र, प्रकाश, पुस्तक, दंत, मुख, दुग्ध, रात्रि, पुत्र, कर्पूर, कृषक, अग्नि आदि।
प्रश्न 2. तद्भव शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
‘तद्भव’ का अर्थ है-उससे उत्पन्न। हिंदी भाषा में अनेक शब्द ऐसे हैं जो संस्कृत से परिवर्तित रूप में आए हैं। अतः संस्कृत के ऐसे शब्द जो रूप परिवर्तन के साथ हिंदी में प्रचलित हुए, तद्भव शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण-
अग्नि – आग
दधि – दही
रात्रि – रात
यहाँ कुछ तत्सम और उनके तद्भव रूप दिए जा रहे हैं-
तत्सम – तद्भव
अग्नि – आग
अग्र – आगे
अश्रु – आँसू
अद्य – आज
अक्षि – आँख
उष्ट्र – ऊँट
उज्जवल – उजला
उष्ण – गर्म
उलूक – उल्लू
कर्ण – कान
कुंभकार – कुम्हार
काष्ठ – काठ
कर्म – काम
क्षीर – खीर
कोकिल – कोयल
घृत – घी
ग्राम – गाँव
जिह्वा – जीभ
ज्येष्ठ – जेठ
दश – दस
छन – क्षण
दधि -दही
दग्ध – दूध
दंड – डंडा
निद्रा – नींद
नग्न – नंगा
नव – नया
पंच – पाँच
नृत्य – नाच
पाद – पाँव
पत्र – पत्ता
पुष्प – फूल
पक्षी – पंछी
भक्त – भगत
पर्यंक – पलंग
भ्राता – भाई
पुरस्कार – इनाम
भूमि – पृथ्वी