Haryana Board 9th Class Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Exercise 3.3

Haryana Board 9th Class Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Exercise 3.3

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3

प्रश्न 1. किस चतुर्थांश में या किस अक्ष पर बिंदु (-2, 4), (3, -1), (-1, 0), (1, 2) और (-3, -5) स्थित हैं ? कार्तीय तल पर इनका स्थान निर्धारण करके अपने उत्तर सत्यापित कीजिए।
हल :

(i) बिंदु (-2, 4) चतुर्थांश II में है।
(ii) बिंदु (3, -1) चतुर्थाश IV में है।
(iii) बिंदु (-1, 0) ऋण x-अक्ष पर है।
(iv) बिंदु (1, 2) चतुर्थाश I में है।
(v) बिंदु (-3, -5) चतुर्थाश III में है।
दिए गए बिंदु आकृति में निर्धारित कर दिए गए हैं।

प्रश्न 2. अक्षों पर दूरी का उपयुक्त एकक लेकर नीचे सारणी में दिए गए बिंदुओं को तल पर आलेखित कीजिए:

x– 2– 1013
y87-1.253– 1

हल :
संलग्न आकृति में बिंदुओं की स्थितियां बिंदुओं (dots) द्वारा दर्शाई गई हैं जोकि, A(-2, 8), B(-1, 7), C(0, – 1.25), D (1, 3) व E (3,-1) हैं।

The Complete Educational Website

Leave a Comment