Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 7 बधाई कार्ड

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 7 बधाई कार्ड

Maharashtra State Board Class 5 Hindi Sulabhbharati Solutions Chapter 7 बधाई कार्ड

5th Standard Hindi Digest Chapter 7 बधाई कार्ड Textbook Questions and Answers

1. देखो, सुनो और बनाओ

प्रश्न 1.
देखो, सुनो और बनाओ

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 7 बधाई कार्ड Additional Important Questions and Answers

1. कार्ड लिखते समय संबोधन, अभिवादन तथा समापन के संबंध में निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

संबंधसंबोधनअभिवादनसमापन
1. अपने से बड़ों कोपूजनीय, आदरणीय, माननीय, परमपूज्यसादर प्रणाम, चरण स्पर्श, नमस्कारआपका पुत्र, आज्ञाकारी
2. अपने से छोटों कोप्रिय, चिरंजीवी, आयुष्यमानप्रसन्न रहो, सुखी रहोसस्नेह, तुम्हारा शुभचिंतक
3. अपने मित्र, सहेली कोबहन, सखी, मित्र, भाई, बंधुनमस्ते, सप्रेम नमस्कारतुम्हारा भाई, मित्र, तुम्हारी सखी

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
किन अवसरों पर बधाई दी जाती है?
उत्तर:
विवाह, जन्मदिन, तरक्की आदि अवसरों पर बधाई दी जाती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
बधाई – कार्ड क्यों लिखा गया है?
उत्तर:
दादाजी को जन्म दिन की बधाई देने के लिए बधाई – कार्ड लिखा गया है।

प्रश्न 2.
बधाई – कार्ड किसे लिखा गया है?
उत्तर:
बधाई – कार्ड दादाजी को लिखा गया है।

प्रश्न 3.
बधाई – कार्ड लिखने वाला कौन है?
उत्तर:
बधाई – कार्ड लिखने वाला पोता है।

प्रश्न 4.
बधाई – कार्ड में किन शब्दों में अभिवादन किया गया
उत्तर:
बधाई – कार्ड में ‘सादर प्रणाम’ इन शब्दों में अभिवादन किया गया है।

प्रश्न 5.
पाठ में किसका जन्मदिन है?
उत्तर:
पाठ में दादाजी का जन्मदिन है।

सही जोड़ियाँ मिलाइए:

प्रश्न 1.
सही जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ)(ब)
1. पिता(अ) नवासा / नवासी या नाती / नतिनी
2. मामा(आ) भतीजा / भतीजी
3. चाचा(इ) पोता / पोती
4. दादा(ई) भांजा / भांजी
5. नाना(उ) पुत्र / पुत्री

उत्तर:

  1. पुत्र / पुत्री
  2. भांजा / भांजी
  3. भतीजा / भतीजी
  4. पोता / पोती
  5. नवासा / नवासी या नाती / नतिनी

प्रश्न 2.
लिंग बदलिए:

  1. बेटा
  2. भांजा
  3. भतीजा
  4. पोता
  5. नवासा या नाती

उत्तरः

  1. बेटी
  2. भांजी
  3. भतीजी
  4. पोती
  5. नवासी या नतिनी

बधाई कार्ड Summary in Hindi

पाठ का स्पष्टीकरणः

बधाई – कार्ड अपने मित्र, सहेली या संबंधियों को लिखे जाते हैं। जैसे – जन्मदिन की बधाई, परीक्षा में प्रथम आने की बधाई, मित्र या सहेली के भाई या बहन के विवाह पर बधाई। बधाई द्वारा छोटे रूप में अपनी बात दूसरों तक पहुंचाई जाती है। कार्ड पर पते का होना जरूरी है। कार्ड लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:
1. कार्ड पर केवल एक वाक्य में या दो तीन शब्दों में अपनी बात कहें।
2. सरल शब्दों का प्रयोग करें।
3. बहुत अधिक बातें ना लिखें।।

शब्दार्थ:

  1. बधाई – अभिनंदन (congratulations)
  2. किनारा – सिरा (border)
  3. टिकलियाँ – सितारे (sequence)
  4. कैंची – काटने का साधन (scissor)
  5. सामग्री – सामान (material)
  6. परीक्षा – इम्तहान (exam)
  7. संबोधन – (salutation)
  8. गोंद – चिपकाने का पदार्थ (glue)
  9. प्रतियोगिता – स्पर्धा (competition)
  10. अभिवादन – स्वागत (greeting)
  11. समापन – अंत (end)
  12. पता – ठिकाना (address)

The Complete Educational Website

Leave a Comment