MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3
पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 279-280
प्रश्न 1.
यदि 7 मी कपड़े का मूल्य Rs 1470 हो, तो 5 मी कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल :
∵ 7 मी कपड़े का मूल्य = Rs 1470
∴ 1 मी कपड़े का मूल्य = Rs 1470/7 = Rs 210
∴ 5 मी कपड़े का मूल्य = Rs 5 x 210 = Rs 1050
अतः 5 मीटर कपड़े का मूल्य = Rs 1050
प्रश्न 2.
एकता 10 दिन में Rs 3000 अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?
हल :
∵ एकता 10 दिन में अर्जित करती है = Rs 3000
∴एकता 1 दिन में अर्जित करती है = Rs 3000/10
= Rs 300
∴एकता 30 दिन में अर्जित करेगी = Rs 30 x 300
= Rs 9000
अतः एकता 30 दिन में Rs 9000 अर्जित करेगी।
प्रश्न 3.
यदि पिछले 3 दिन में 276 मिमी वर्षा होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने मिमी वर्षा होगी ? यह मानते हुए कि वर्षा उसी गति से हो रही है।
हल :
∵3 दिन में वर्षा = 276 मिमी
∴1 दिन में वर्षा = 276/3 = 92 मिमी
∵1 सप्ताह (7 दिन) में वर्षा = 7 x 92 मिमी = 644 मिमी
अतः एक सप्ताह (7 दिन) में 644 मिमी वर्षा होगी।
प्रश्न 4.
5 किलो गेहूँ का मूल्य Rs 91.50 है।
(a) 8 किलो गेहूँ का मूल्य क्या होगा ?
(b) Rs 183 में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है ?
हल :

प्रश्न 5.
पिछले 30 दिनों में तापमान 15° सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे, तो अगले 10 दिनों में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?
हल :

प्रश्न 6.
शाइना 3 महीने का किराया Rs 15000 देती | है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देना होगा यदि वर्ष भर किराया समान रहे ?
हल :
∵ 3 महीने का किराया = Rs 15000
∴1 महीने का किराया = Rs 15000/3
= Rs 5000
∴12 महीने का किराया = Rs 12 x 5000
= Rs 60,000
अतः शाइना को पूरे वर्ष का किराया Rs 60,000 देना होगा।
प्रश्न 7.
4 दर्जन केलों का मूल्य Rs 180 है। Rs 90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं ?
हल :

प्रश्न 8.
72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा ?
हल :

प्रश्न 9.
एक ट्रक में 594 किमी चलने पर 108 लीटर डीजल लगता है। 1650 किमी की दूरी तय करने में कितने लीटर डीजल लगेगा?
हल :
∵594 किमी चलने पर डीजल लगता है
= 108 लीटर
∴1 किमी चलने पर डीजल लगेगा
= 108/594 लीटर
= 211 लीटर
∴1650 किमी चलने पर डीजल लगेगा
= 1650 x 2/11 लीटर
= 300 लीटर
अतः 1650 किमी की दूरी तय करने में 300 लीटर डीजल लगेगा।
प्रश्न 10.
राजू ने Rs 150 में 10 पेन और मनीष ने Rs 84 में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए किसने पेन सस्ते खरीदे?
हल :
∵राजू 10 पेन खरीदता है = Rs 150 में
∴राजू 1 पेन खरीदता है = Rs 150/10
= Rs 15 में
∴मनीष 7 पेन खरीदता है = Rs 84 में
∵मनीष 1 पेन खरीदता है = 84/7 = Rs 12 में
∵Rs 12 < Rs 15
अतः मनीष ने पेन सस्ते खरीदे।
प्रश्न 11.
अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए ?
हल :
∵अनीश द्वारा 6 ओवर में बनाए गए रन = 42
∴अनीश द्वारा 1 ओवर में बनाए गए रन = 42/6 = 7
∵अनूप द्वारा 7 ओवर में बनाए गए रन = 63
∴अनूप द्वारा 1 ओवर में बनाए गए रन = 63/7 = 9
अतः अनूप ने एक ओवर में अधिक रन बनाए।
MP Board Class 6th Maths Solutions