PSEB कुश्तियां : फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन (Wrestling : Free Style and Greeco Roman) Game Rules – PSEB 9th Class Physical Education

PSEB कुश्तियां : फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन (Wrestling : Free Style and Greeco Roman) Game Rules – PSEB 9th Class Physical Education

कुश्तियां : फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन (Wrestling : Free Style and Greeco Roman) Game Rules – PSEB 9th Class Physical Education

याद रखने योग्य बातें

  1. कुश्ती के मैट का आकार = गोल
  2. मैट का साइज = 4.50 अर्ध व्यास
  3. घेरे का रंग = लाल
  4. प्लेटफार्म से मैट की ऊंचाई = 1.10 मीटर
  5. कार्नर के रंग = लाल और नीला
  6. कुश्ती का समय = 6 मिनट (2, 2, 2 मिनट के तीन हाफ)
  7. पुरुषों के कुल भार = 9, तीन आफ
  8. स्त्रियों के कुल भार = 7
  9. जुनियर के भार = 10
  10. अधिकारी = मैट लेयर मैच, 2 रैफरी, 3 जज
  11. मैट के आस-पास का खाली स्थान = 1.50 मीटर
  12. राऊण्ड के पश्चात् आराम का समय = 30 सैकेण्ड

फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्तियों की संक्षेप रूपरेखा
(Brief outline of Free Style and Greeco Roman Wrestling

  1. कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रतियोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। वह किसी छूत की बीमारी का शिकार नहीं होना चाहिए।
  2. कुश्तियों में भाग लेने वालों के नाखून अच्छी तरह से कटे होने चाहिएं। वे अपने शरीर पर तेल आदि चिकने पदार्थ नहीं मल सकते।
  3. अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के लिए 4.50 मीटर अर्द्ध-व्यास मैट का घेरा होता है।
  4. ओलम्पिक खेलों तथा विश्व चैम्पियनशिप मैचों के लिए मैट का आकार 4.50 मीटर अर्द्ध-व्यास मैट का घेरा होता है।
  5. कुश्ती का समय 6 मिनट होता है।
  6. कुश्ती करते समय विरोधी खिलाड़ी के बाल, मांस, कान या गुप्त अंगों को खींचना फाऊल है।
  7. मैट का मुखिया ‘विनर कलर’ को ऊंचा उठाकर विजेता की घोषणा करता है।
  8. यदि रैफरी किसी खिलाड़ी को तीन बार चेतावनी दे दे तो उसे हारा हुआ माना जाता है।
  9. कुश्ती लड़ने वाले खिलाड़ी की दाढ़ी कटी हुई या शेव ताज़ी होनी चाहिए।
  10. कुश्ती लड़ने वाला कड़ा या अंगूठी नहीं पहन सकता।
  11. कुश्तियों के मध्य किसी भी अधिकारी को बदला नहीं जा सकता है।

प्रश्न
स्कूल स्तर पर विभिन्न भारों के कुश्ती मुकाबलों का वर्णन करें।
उत्तर-
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं (Competitions at School Level)—
स्कूल स्तर पर निम्नलिखित भारों के आधार पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं—
प्रत्येक प्रतियोगी प्रतियोगिता में अपने शरीर के भार अनुरूप वाले वर्ग में भाग ले सकता है।
आयुवर्ग
(Age Group)

  1. स्कूली लड़के = 14-15 वर्ष
  2. कैडेट = 16-17 वर्ष
  3. जूनियर = 18-20 वर्ष
  4. सीनियर = 19-20 वर्ष

20 वर्ष से अधिक आयु के लिए


कुश्तियां फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 2

17 वर्ष से 20 की आयु के लिए

15 वर्ष से 16 वर्ष की आयु के लिए
कुश्तियां फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 4

13 वर्ष से 14 वर्ष की आयु के लिए सब-जूनियर लड़के

प्रत्येक प्रतियोगी प्रतियोगिता में अपने शरीर के भार अनुसार वाले वर्ग में भाग ले सकता है।
फ्री स्टाइल कुश्तियां (Free Style Wrestling) —फ्री स्टाइल कुश्तियों में शरीर के किसी भी भाग से पकड़ा जा सकता है और कोई भी तकनीक लगाई जा सकती है परन्तु बाल, कान और लंगोटा पकड़ना मना है।

ग्रीको रोमन कुश्तियां (Greeco Roman Wrestling) ग्रीको रोमन कुश्तियों में टांगों का प्रयोग वर्जित है। शरीर के ऊपरी भाग (Waist Line) से ऊपर किसी भी प्रकार की तकनीक लगाई जा सकती है परन्तु इन कुश्तियों में भी बाल, कान और लंगोटा आदि पकड़ना मना है। शेष सभी नियम फ्री स्टाइल वाले ही होते हैं।

प्रश्न
कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए भार तोलने सम्बन्धित नियमों और उनके युगल बनाने की विधि का वर्णन करो।
उत्तर-
भार तोलना (Weighing)—

  1. प्रतियोगी निर्वस्त्र होकर भार देंगे। तोल से पूर्व उनका डॉक्टरी परीक्षण किया जाएगा, किसी छूत के रोग से ग्रस्त प्रतियोगी को डॉक्टर कुश्ती में भाग लेने से रोक देगा।
  2. खिलाड़ियों की शारीरिक दशा सन्तोषजनक होनी चाहिए। उनके नाखून खूब अच्छी तरह कटे होने चाहिएं।
  3. भार तोलने का काम पहले दिन कुश्तियां आरम्भ होने से कम-से-कम एक दिन पहले आरम्भ होगा।
  4. आगामी दिनों में भार तोलने का काम कम-से-कम दो घण्टे पहले आरम्भ होगा और पहली कुश्ती से एक घण्टा पहले समाप्त हो जाएगा।
  5. यदि जोड़े बनाते समय एक स्थान के दो-दो खिलाड़ी जोड़े में आ जाएं तो वे पहले राऊण्ड में एक-दूसरे के विरुद्ध लड़ेंगे।

पोशाक (Costume)—प्रतियोगी अखाड़े में एक टुकड़े वाली बनियान, जांघिया या जर्सी (लाल या नीली) में उतरेंगे और उसके नीचे वे एक लंगोटी या पेटी पहनेंगे। खिलाड़ी स्पोर्ट जूते पहनेंगे जो टखनों से अच्छी तरह बंधे होंगे। वे ऐड़ी वाले या कीलों से जड़े तले वाले जूते नहीं पहन सकते। प्रतियोगियों की दाढ़ी ताज़ी मुंडी हो या कई महीनों की बढ़ी हुई हो। निम्नलिखित बातें वर्जित हैं—

  1. बिना किसी चोट के कलाई, भुजाओं या टखनों पर पट्टियां लपेटना।
  2. कलाई घड़ी बांधना
  3. शरीर पर किसी चिकनी चीज़ का मलना।
  4. पसीने से तर होकर अखाड़े में उतरना।
  5. अंगूठी, हार, कड़ा आदि पहनना।

मैट (Mat)-मैट का आकार 4.50 मीटर अर्द्ध व्यास के गोल घेरा का होगा जिसके बाहर 50 सें०मी० का गोल घेरा लाल रंग की रेखा से अंकित होगा। दुर्घटना से बचने के लिए मैट के इर्द-गिर्द 2-2 मीटर जगह छोड़नी चाहिए। मैट को 1.10 मीटर ऊंचे प्लेटफार्म पर बिछाया जाएगा। मैट के कोने लाल या नीले रंग से चिन्हित होंगे तथा मैट के मध्य में वृत्त अंकित किया जाएगा।

कुश्ती का आरम्भ और अवधि
(Start and Duration of Wrestling Bout)

  1. प्रत्येक कुश्ती का कुल समय 5 मिनट होता है।
  2. कुश्ती उस समय तक जारी रहेगी जब तक कोई एक खिलाड़ी गिर नहीं जाता या फिर यह 5 मिनट तक जारी रहेगी।

यदि कोई खिलाड़ी अपना नाम पुकारे जाने के पश्चात् 5 मिनटों के अन्दर-अन्दर मैट पर नहीं पहुंचता तो उसे गिरा हुआ माना जाएगा और मुकाबले से बाहर निकाला हुआ माना जाएगा।

कुश्ती की समाप्ति
(End of Bout)
घंटी बजने पर कुश्ती समाप्त हो जाएगी। रैफरी की सीटी पर भी कुश्ती रुक जाती है, घंटी बजने और रैफरी की सीटी के बीच कोई भी कार्य उचित नहीं माना जाता है। मैट का मुखिया विनिंग कलर दिखा कर विजेता की सूचना देता है। रैफरी विजेता का बाजू खड़ा करके फैसला बताता है। यदि कुश्ती बराबर हो तो तीन मिनट का समय और दिया जाता है: कुश्ती कभी भी बरबर नहीं रहती। यदि आठ मिनट में अंक बराबर रहे तो मैट चेयरमैन और जज ठीक लड़ने वाले पहलवान को विजेता करार दे देते हैं अथवा जिस पहलवान को कम चेतावनी दी गई हो उसे विजयी घोषित किया जाता है।

प्रश्न
कुश्ती में फाऊल पकड़े कौन-कौन सी होती हैं ?
उत्तर-
फाऊल पकड़ें
(Foul Holds)
निम्नलिखित फाऊल पकड़े हैं—

  1. बालों या मांस, कान, पोशाक इत्यादि को खींचना।
  2. अंगुलियों को मरोड़ना, लड़ाई-झगड़ा करना, धक्का देना।
  3. इस तरह पकड़ करनी कि वह विरोधी खिलाड़ी के लिए जान का भय बन जाए या यह भय हो कि विरोधी खिलाड़ी के अंगों पर चोट लग जाएगी अथवा उसे कष्ट दे, पीड़ा करें ताकि दूसरा खिलाड़ी विवश होकर खेल छोड़ जाए।
  4. विरोधी खिलाड़ी के पांवों पर अपने पांव रखना।
  5. विरोधी खिलाड़ी के चेहरे (आंखों की भवों से लेकर ठोड़ी तक) को स्पर्श करना।
  6. गले से पकड़ना।
  7. खड़ी स्थिति में पकड़ करनी।
  8. विरोधी को उठाना जबकि वह ‘ब्रिज़-पोजीशन’ में हो और फिर उसे मैट पर गिराना।
  9. सिर की ओर से धक्का देकर ब्रिज को तोड़ना।
  10. विरोधी खिलाड़ी के बाजू को 90° के कोण से अधिक मोड़ देना।
  11. दोनों हाथों से सिर को पकड़ना।
  12. कोहनी या घुटने को विरोधी खिलाड़ी के पेट में धकेलना।
  13. विरोधी के बाजू को पीछे की ओर मोड़ना और दबाना।
  14. किसी तरह से सिर को काबू करना।
  15. शरीर को या सिर को टांगों द्वारा कैंची मारना।
  16. मैट को पकड़े रखना।
  17. एक-दूसरे से बातें करनी और हानिकारक आक्रमण करना या गिराना।

चेतावनियां (Precautions) निम्नलिखित स्थिति में चेतावनी दी जा सकती है—
(क) स्थायी रुकावटें
(ख) फाऊल पकड़ें
(ग) कुश्ती समय अनुशासनहीनता
(घ) नियमों का उल्लंघन।

  1. ये चेतावनियां खेल के समय किए गए दूसरे फाऊलों के साथ गिनी जाएंगी।
  2. तीन सावधानियों अथवा चेतावनियों के बाद बिना कारण बताए खिलाड़ी को . पराजित घोषित किया जा सकता है।
  3. किसी बड़े उल्लंघन करने के दोष में किसी खिलाड़ी को खेल से निकाला जा सकता है।

स्थायी रुकावटें(Permanent Obstacles)—

  1. पेट के बल लेटे रहना।
  2. जान-बूझ कर मैट से बाहर जाना।
  3. विरोधी के दोनों हाथ पकड़े रखना ताकि वह खेल न सके।
  4. मैट के बाहर जाने की दशा में खिलाड़ी को चेतावनी दी जा सकती है।

कुश्तियों में रुकावट (Obstacles in Bout)
नाक में खून बहने, सिर के बाल गिरने या किसी अन्य कारण से अधिक-से-अधिक पांच मिनटों के लिए खेल को रोका जा सकता है। खेल की यह रुकावट एक या दो अवधियों में अधिक-से-अधिक पांच मिनट के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के लिए हो सकती है।

प्रश्न
कुश्ती में स्कोर की गणना किस प्रकार होती है और निर्णय किस प्रकार दिया जाता है ?
उत्तर-
स्कोर (Score)

  1. एक अंक (प्वाइंट)-
    • उस खिलाड़ी को जो विरोधी खिलाड़ी को मैट पर गिराता है और उस पर नियन्त्रण स्थापित कर लेता है।
    • उस खिलाड़ी को जोकि नीचे से निकल कर ऊपर आ जाता है और विरोधी खिलाड़ी पर नियन्त्रण स्थापित करता है।
    • जो खिलाड़ी ठीक पकड़ लगाता है और विरोधी खिलाड़ी के सिर और कन्धों को मैट पर नहीं लगने देता।
    • एक चेतावनी का विरोधी के लिए एक प्वाऊंट होगा।
  2. दो अंक (प्वाइंट)-
    • उस खिलाड़ी को, जो ठीक पकड़ करता है और विरोधी खिलाड़ी को कुछ समय के लिए अपने अधीन रखता है (5 सैकिण्ड से कम समय के लिए)।
    • उस खिलाड़ी को, जिसका विरोधी शीघ्र ही गिर जाता है या लुढ़कता हुआ गिर जाता है।
      कुश्तियां फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 7
  3. तीन अंक (प्वाइंट)-
    • जो खिलाड़ी अपने विरोधी को खतरे में रखता है (कंधे मैट से पांच सैकिण्ड तक 90° से कम कोण बनाते हों।)
    • कई बार लुढ़कते हुए गिर जाने की स्थिति या 5 सैकिण्ड निरन्तर तीन की संख्या तक ब्रिज की स्थिति।

निर्णय (Decision)-जब विरोधी खिलाड़ियों का अन्तर एक अंक (प्वाइंट) से कम हो तो मैच बराबर रहता है, यदि कोई भी अंक न बना हुआ हो या अंक बराबर हों तो भी कुश्ती बराबर हो जाएगी। यदि एक से अधिक नम्बरों का अन्तर हो तो अधिक नम्बरों वाला खिलाड़ी विजयी होगा।
गिरना (Fall)

  1. पूरी तरह गिर जाने के लिए खिलाड़ी के कंधे और मैट का सम्पर्क ही पर्याप्त है।
  2. मैट के किनारे पर ठीक गिर जाने के लिए इतना ही काफ़ी है कि गिरने पर सिर और कंधे मैट को छू जाएं।
  3. यदि जज कोई आपत्ति न करे तो गिर जाना ठीक माना जाता है।

अंकों (प्वाइंटों) पर जीतना—
यदि 5 मिनटों में फाऊल न हो तो फैसला अंकों (प्लाइंटों) पर किया जाता हो, अधिक अंक प्राप्त करने वाला खिलाड़ी विजयी होगा।

फाइनल के लिए नियम
(Rules of Final)

  1. फाइनल दो खिलाड़ियों में होगा।
  2. जब तीन खिलाड़ी 6 पैनेल्टी अंक से फाइनल में पहुंच जाएं तो प्राप्त किए अंक समाप्त हो जाते हैं।
  3. यदि पहलवान पहले मुकाबला कर चुके हो तो फिर कुश्ती नहीं होती।
  4. फाइनल में खेलने वाले तीन खिलाड़ियों के पैनल्टी अंकों की गणना अवश्य ध्यान में रखी जाएगी।
  5. यदि तीन में से प्रत्येक खिलाड़ी ने पहले ही 6 पैनल्टी अंक प्राप्त कर लिए हों तो वे पहले लिखे अनुसार अंक खो देंगे।
  6. यदि फाइनल में पहुंचे तीनों खिलाड़ियों ने पहले ही 6 अंक लिए हों तो उसे तीसरा स्थान प्राप्त होगा, शेष दो प्रथम स्थिति के लिए कुश्ती करेंगे और पहले पैनल्टी प्वाइंट खो देते हैं।
  7. विजयी वह होगा जो अन्तिम तीनों कुश्तियों के समय कम-से-कम पैनल्टी अंक प्राप्त करें।
  8. यदि फाइनल के खिलाड़ियों के पैनल्टी अंक बराबर हों तो उनकी स्थिति इस तरह होगी। कुश्ती लड़ने पर इन्कार करने वाले पहलवान को काशन दिया जाता है और विरोधी पहलवान को एक अंक।

The Complete Educational Website

Leave a Comment