PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय MCQ Questions
PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय
बहुविकल्पीय प्रश्न :
नीचे प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर का चयन कीजिए।
प्रश्न 1.
दिए हुए दो भिन्न बिन्दुओं से होकर
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
(B) अनेक रेखाएं खींची जा सकती है।
(C) दो रेखाएं खींची जा सकती है।
(D) पांच रेखाएं खींची जा सकती हैं।
उत्तर-
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
प्रश्न 2.
दिए हुए एक बिन्दु से
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
(B) असंख्य रेखाएं खींची जा सकती हैं।
(C) कोई रेखा नहीं खींची जा सकती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) असंख्य रेखाएं खींची जा सकती हैं।
प्रश्न 3.
एक समकोण सम्पूर्ण कोण का
(A) एक आधा होता है
(B) एक तिहाई होता है।
(C) एक चौथाई होता है।
(D) दो तिहाई होता है।
उत्तर-
(C) एक चौथाई होता है।
प्रश्न 4. समभुज की
(A) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) सभी भुजाएं बराबर होती हैं
(C) एक भुजा बराबर होती हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) सभी भुजाएं बराबर होती हैं
प्रश्न 5.
न्यून कोण
(A) समकोण से बड़ा होता है।
(B) समकोण के बराबर होता है।
(C) समकोण से छोटा है।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(C) समकोण से छोटा है।
प्रश्न 6.
लम्ब रेखाओं में
(A) प्रत्येक बराबर कोण समकोण होता है।
(B) प्रत्येक बराबर कोण अधिक कोण होता है।
(C) प्रत्येक बराबर कोण न्यून कोण होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) प्रत्येक बराबर कोण समकोण होता है।
प्रश्न 7. समबाहु त्रिभुज की
(A) तीनों भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(C) कोई भुजा बराबर नहीं होती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) तीनों भुजाएं बराबर होती हैं।
प्रश्न 8.
समद्विबाहु त्रिभुज की
(A) सभी भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(C) कोई भुजा बराबर नहीं होती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
प्रश्न 9.
समकोण त्रिभुज में
(A) एक कोण समकोण होता है।
(B) दो कोण समकोण होते हैं।
(C) तीन कोण समकोण होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) एक कोण समकोण होता है।
प्रश्न 10.
वर्ग
(A) समभुज और समकोणिक होता है।
(B) दो भुजाएं और दो कोण बराबर होते हैं।
(C) सम्मुख भुजाएं और कोण बराबर होते हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) समभुज और समकोणिक होता है।
प्रश्न 11.
समचतुर्भुज के
(A) सभी कोण और भुजाएं बराबर होती है।
(B) सम्मुख कोण और सम्मुख भुजाएं समान होती हैं।
(C) a और b दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) सम्मुख कोण और सम्मुख भुजाएं समान होती हैं।
प्रश्न 12.
एक समकोण त्रिभुज में एक कोण होता है
(A) 180°
(B) 90°
(C) 30°
(D) 60°
उत्तर-
(B) 90°
प्रश्न 13.
एक अधिक कोण त्रिभुज में
(A) एक अधिक कोण होता है।
(B) दो अधिक कोण होते हैं।
(C) कोई अधिक कोण नहीं होता।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) एक अधिक कोण होता है।
प्रश्न 14.
दो रेखाएं तभी समान्तर कही जाती हैं जब उनका प्रतिच्छेदी बिन्दु
(A) एक बिन्दु हो
(B) एक रेखा हो
(C) कोई न हो
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(C) कोई न हो
प्रश्न 15.
समान्तर चतुर्भुज में सम्मुख कोण
(A) असमान होते हैं।
(B) समान होते हैं।
(C) 90° से कम होते हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) समान होते हैं।