RBSE Class 6 Hindi व्याकरण संज्ञा

RBSE Class 6 Hindi व्याकरण संज्ञा

Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण संज्ञा

राजू वाराणसी में रहता है। वह साइकिल से स्कूल जाता है। वह गंगा की पवित्रता का आदर करता है। उसे क्रोध नहीं आता। वह अपना काम ईमानदारी से करती है । उपर्युक्त वाक्यों के मोटे छपे पद क्रमशः किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव, अवस्था तथा गुण का आभास करा रहे हैं। इन्हीं पदों को संज्ञा कहा जाता है।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, गुण आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे–मोहन, पुस्तक, जयपुर आदि।

प्रश्न 2.
संज्ञा के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
संज्ञा के तीन भेद हैं-व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा।

प्रश्न 3.
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी एक ही व्यक्ति, वस्तु या स्थान विशेष का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भारत, हिमालय, होली।

प्रश्न 4.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो संज्ञा शब्द किसी एक ही प्रकार के व्यक्तियों या वस्तुओं का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे—मनुष्य, पहाड़, नदी आदि।

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान के गुण, दोष अवस्था और भाव आदि का बोध हो, वह भाववाचक संज्ञा कहलाती है। जैसे–मिठास, बुढ़ापा आदि।

प्रश्न 6.
भाववाचक संज्ञा शब्द किन-किन शब्दों से बनते हैं?
उत्तर:
जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया-शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाए जाते हैं। जैसे-लड़का से लड़कपन आदि।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा है
(क) हिमालय
(ख) हंस
(ग) जवानी
(घ) सोना
उत्तर:
(ग) जवानी

प्रश्न 8.
निम्नलिखित संज्ञाओं में से जातिवाचक संज्ञा है
(क) पुस्तक
(ख) बुढ़ापा
(ग) जून
(घ) बीकानेर
उत्तर:
(क) पुस्तक

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञाएँ बनाइए

  1. बसना
  2. सभ्य
  3. बूढ़ा
  4. चोर
  5. जवान
  6. आलसी
  7. अपना
  8. महान
  9. मोटा
  10. पढ़ना

उत्तर:

  1. बसावट
  2. सभ्यता
  3. बुढ़ापा
  4. चोरी
  5. जवानी
  6. आलस्य
  7. अपनापन
  8. महानता
  9. मोटापा
  10. पढ़ाई

प्रश्न 10.
निम्न वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिये
(क) कालिदास श्रेष्ठ कवि थे।
(ख) यह मेरा घर है।
(ग) यमुना नदी भारत की बड़ी नदियों में एक है।
(घ) उस आम में मिठास नहीं है।
उत्तर:
(क) कालिदास, कवि,
(ख) घर,
(ग) यमुना नदी, भारत, नदियों,
(घ) आम, मिठास

The Complete Educational Website

Leave a Comment