RBSE Class 7 Hindi व्याकरण विशेषण

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण विशेषण

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण विशेषण

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए

  1. राम अच्छा लड़का है।
  2. कुछ आम खट्टे हैं।
  3. वह तीसरे मकान में रहता है।
  4. एक लीटर दूध लाओ।
  5. थोड़ा पानी चाहिए।
  6. यह पुस्तक अच्छी है।

उपर्युक्त वाक्यों में मोटे छपे शब्द कोई-न-कोई गुण, संख्या, नाप आदि विशेषताएँ बता रहे हैं। अतः ये शब्द विशेषण कहे जाते हैं तथा जिसकी विशेषता बता रहे हैं, वे शब्द विशेष्य कहे जाते हैं।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं? नाम सहित बताइए।
उत्तर:
विशेषण के चार भेद होते हैं-

  1. गुणवाचक
  2. संख्यावाचक
    • निश्चित संख्यावाचक
    • अनिश्चित संख्यावाचक,
  3. परिमाणवाचक
    • निश्चित परिमाणवाचक
    • अनिश्चित परिमाणवाचक
  4. सार्वनामिक

प्रश्न 3.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन शब्दों से संज्ञा के गुण, दोष, दशा, स्वभाव, रंग, अवस्था, आकार आदि का बोध होता हो, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे

  1. राम अच्छा लड़का है।
  2. यह वृक्ष सूखा है।

प्रश्न 4.
परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस शब्द से किसी वस्तु की नाप-तौल तथा मात्रा का ज्ञान होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे – थोड़ी-सी बर्फी, दो किलो आम आदि।

प्रश्न 5.
संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं?.
उत्तर:
जिस शब्द से संख्या या गिनती का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- पाँच आम, कुछ लोग।

प्रश्न 6.
सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो सर्वनाम शब्द (पुरुषवाचक और निजवाचक सर्वनाम को छोड़कर) संज्ञा से पूर्व आते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। जैसे – यह पुस्तक, ये घोड़े आदि।

प्रश्न 7.
‘राम अच्छा लड़का है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द है
(क) गुणवाचक विशेषण
(ख) संख्यावाचक विशेषण
(ग) परिमाणवाचक विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण।
उत्तर:
(क) गुणवाचक विशेषण

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में विशेषण व विशेष्य बताइए – काला कोट, कुछ घोड़े, दो मीटर कपड़ा, दो आदमी, वह घोड़ा, ऐसा आदमी, महर्षि, बहुत लोग।
उत्तर:

विशेषण विशेष्य विशेषण विशेष्य
काला कोट कुछ घोड़े
दो मीटर कपड़ा दो आदमी
वह घोड़ा ऐसा आदमी
महा ऋषि बहुत लोग

The Complete Educational Website

Leave a Comment