RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 14 खाने से पचने तक

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 14 खाने से पचने तक

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 14 खाने से पचने तक

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-69)

प्रश्न 1.
हमें भोजन करते समय रोटी के कौर छोटेछोटे ही क्यों लेने चाहिए?
उत्तर:
हमें भोजन करते समय रोटी के कौर छोटे-छोटे ही लेने चाहिए। क्योंकि रोटी के कौर छोटे होने से हम उसे आराम से चबा-चबा कर खा सकते हैं।

प्रश्न 2.
भोजन को चबाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
भोजन को चबाने पर लार भोजन के साथ मिल जाती है जो भोजन को चिकना व पेस्ट की तरह लसलसा कर देती है। मुँह में बनने वाली यह लार भोजन में मौजूद स्टार्च को ग्लूकोज में बदल देती है जिससे भोजन मीठा लगने लगता है तथा भोजन आसानी से पच जाता है।

पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 69 पर दिए गए चित्र को देखकर बताइए

प्रश्न 1.
पाचन तंत्र के प्रमुख अंग कौन-कौनसे
उत्तर:
पाचन तंत्र के प्रमुख अंग हैं मुँह, ग्रसिका, आमाशय, आंतें।

प्रश्न 2.
मुँह में रखा भोजन आमाशय तक पहुँचते. पहुँचते कैसा हो जाता है?
उत्तर:
मुंह में रखा भोजन आमाशय तक पहुँचतेपहुँचते चिकना व पेस्ट की तरह लसलसा हो जाता है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-70)

प्रश्न 1.
क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना है “मेरे पेट में चूहे कूद रहे हैं” इस कथन का क्या आशय है?
उत्तर:
हाँ, हमने अपने बड़ों को यह कहते हुए सुना है। इस कथन का आशय है-जोरों से भूख लगी है।

प्रश्न 2.
आपको भूख का अहसास कब-कब होता
उत्तर:
जब हमें कमजोरी महसूस होने लगती है, तब हमें भूख का अहसास होता है।

प्रश्न 3.
अगर आपको एक दिन खाना नहीं मिले तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर मुझे एक दिन खाना नहीं मिले तो मुझे कमजोरी महसूस होने लगेगी।

प्रश्न 4.
बीमार होने पर ग्लूकोज पानी में घोलकर क्यों दिया जाता है?
उत्तर:
ग्लूकोज से तुरन्त ऊर्जा मिलती है, इसलिए बीमार होने पर ग्लूकोज पानी में घोलकर दिया जाता

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-72)

प्रश्न 1.
मीरा को कमजोरी क्यों महसूस हो रही थी?
उत्तर:
मीरा को खून की कमी अर्थात् एनिमिया नामक बीमारी के कारण कमजोरी महसूस हो रही थी।

प्रश्न 2.
मीरा जैसे बीमारी के लक्षण आपने किसकिस साथी में देखे हैं?
उत्तर:
मीरा जैसे बीमारी के लक्षण मैंने पारूल, रवि, अंकित, रोहित, आकाश में भी देखे हैं।

प्रश्न 3.
शरीर में आयरन की कमी न हो इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
शरीर में आयरन की कमी न हो इसके लिए हमें अनाज, दालें, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अखरोट, बादाम, अमरूद, मौसमी, फल, पिण्ड खजूर, मछली, लीवर आदि खाने चाहिए।

दिए गए समूह में इन चीजों को बाँटिए ( पेज संख्या-73)

प्रश्न 1.
मक्की, चने की दाल, मूंग की दाल, चावल, दलिया, बैंगन, दूध, दही, मटर, गाजर, आम, पपीता, सेब, पालक, भिण्डी, पोहा, करेला, लौकी, पनीर, छाछ, मावा, अण्डे, माँस, मछली, रोटी, ब्रेड आदि
उत्तर:

हरी सब्ज़ियाँ दूध एवं इसके उत्पाद फल अनाज  एवं दालें मांस अण्डे आदि
बैंगन, मटर, गाजर, पालक भिण्डी, करेला, लौकी , दूध, दही , पनीर, छाछ, मावा आम, पपीता, सेब मक्की, मूंग चावल, चने, की दाल, दलिया, पोहा,रोटी, ब्रेड, की  दाल अण्डे, मांस, मछली

 

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए पिरामिड को कॉपी में बनाकर आपके खाने की मात्रा अनुसार सामग्री के नाम भरिये। ( पेज संख्या -74 )
अथवा
भोजन में हमें क्या-क्या खाद्य सामग्री खानी चाहिए? खाद्य पिरामिड द्वारा बताइये। ( पेज संख्या-76)
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 14 खाने से पचने तक 1

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-75)

प्रश्न 1.
बच्चे बीमार कब होते हैं?
उत्तर:
साफ-सफाई पर ध्यान न देने, सब्जियों व फलों को धोकर उपयोग न करने, शौच जाने के बाद एवं खाना खाने के पहले साबुन से हाथ न धोने तथा पौष्टिक खाना न मिलने आदि कारणों से बच्चे बीमार हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
किस कारण से बच्चों का विकास रूक जाता है?
अथवा
पेट में कृमि होने पर बच्चों को क्या हानि होती है?
उत्तर:
पेट में पनपने वाले कीड़ से बच्चों में खून की कमी हो जाती हैं जिससे बच्चों का शारीरिक विकास रुक जाता है।

प्रश्न 3.
बच्चों का पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता है?
उत्तर:
पेट में पनपने वाले कीड़ों के कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

प्रश्न 4.
कृमि नियंत्रण से बच्चों को क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
कृमि नियंत्रण से बच्चों को शारीरिक व मानसिक शक्ति मिलती है जिससे बच्चे बीमार कम पड़ते हैं, उनका मन पढ़ाई में भी लगता हैं और बच्चों का विकास तेजी से होता है।

जाना-समझा, अब बताइए ( पेज संख्या-76)

प्रश्न 1.
एनीमिया हो जाने पर दी जाने वाली गोली का पूरा नाम बताइए।
उत्तर:
आयरन फोलिक एसिड।

प्रश्न 2.
कृमि नियंत्रण के लिए कौनसी गोली लेंगे?
उत्तर:
एल्बेंडाजोल गोली।

प्रश्न 3.
खून की कमी को पूरा करने के लिए भोजन में क्या-क्या लेना चाहिए?
उत्तर:
खून की कमी को पूरा करने के लिए हमें अनाज, दालें, अनार, मौसमी, बादाम, अखरोट, पत्तेदार हरी सब्जियाँ, खजूर, दाख, मछली, लीवर आदि भोजन में लेना चाहिए।

प्रश्न 4.
पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 14 खाने से पचने तक 2

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
जब कभी भोजन की ताकत हमारे शरीर को नहीं मिल पाती तो डाक्टर हमें सलाह देते हैं
(अ) ग्लूकोज पीने की
(ब) पानी पीने की
(स) दही पीने की
(द) शर्बत पीने की
उत्तर:
(अ) ग्लूकोज पीने की

प्रश्न 2.
भोजन से हमें मिलती है
(अ) प्रोटीन
(ब) ऊर्जा
(स) वसा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3.
कृमि नियंत्रण के लिए कौनसी गोली दी जाती है?
(अ) आई.एफ.ए.
(ब) एल्बेंडाजोल
(स) उपर्युक्त अ तथा ब
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) एल्बेंडाजोल

प्रश्न 4.
भोजन का पाचन शुरू हो जाता है
(अ) ग्रसिका से
(ब) आमाशय से
(स) मुँह से
(द) आंतों से
उत्तर:
(स) मुँह से

प्रश्न 5.
ग्रासिका से होता हुआ भोजन पहुँचता है
(अ) छोटी आंत में
(ब) बड़ी आंत में।
(स) मलाशय में
(द) आमाशय में
उत्तर:
(द) आमाशय में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. ………… से हमें ऊर्जा मिलती है। ( भोजन/स्नान)
2. तुरन्त ऊर्जा के लिए ………… चढ़ाया जाता है। (आयरन/ग्लुकोज)
3. हरी पत्तेदार सब्जियों में ……… अधिक होता है। (ग्लूकोज/आयरन)
4. ………. नियंत्रण से बालकों को शारीरिक व मानसिक शक्ति मिलती है। (कृमि/पोलियो)
उत्तर:
1. भोजन
2. ग्लूकोज
3. आयरन
4. कृमि

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) हमें शौच के बाद व खाने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोने चाहिए। (सत्य/असत्य)
(2) कृमि नियंत्रण से बच्चों में शारीरिक कमजोरी आती है। (सत्य/असत्य)
(3) मुँह में बनने वाली लार भोजन में मौजूद स्टार्च को ग्लूकोज में बदल देती है। | (सत्य/असत्य)
(4) हमें खाना जल्दी-जल्दी बिना चबाये करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) सत्य
(4) असत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आपके सहपाठी के शरीर में आयरन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो रही हो तो निम्नलिखित खाद्य सामग्री में से आप उन्हें क्या-क्या खाने की सलाह देंगे?
चावल, घी, पालक, मछली, सेब, आलू………
उत्तर:

  1. पालक
  2. मछली
  3. सेब

प्रश्न 2.
आपके एक सहपाठी के शरीर में डॉक्टर ने खून की कमी बताई है। आप निम्नलिखित सामग्री में से उसे क्या-क्या खाने की सलाह देंगे?
घी, मावा, पालक, हरी सब्जियाँ, केला, आलू
उत्तर:

  1. पालक
  2. हरी सब्जियाँ
  3. केला

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से भोजन में हमें कम मात्रा में क्या-क्या खाद्य सामग्री लेनी चाहिए
घी, दालें, पालक, तेल, दलिया, सेब, मीठा भोजन
उत्तर:

  1. घी
  2. तेल
  3. मीठा भोजन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सामग्री में हमें सीमित मात्रा में क्या-क्या खाद्य सामग्री खानी चाहिए
घी, दालें, सेब, दूध, दही, तेल, टमाटर, चावल, मीठा, छाछ, आलू, रोटी।
उत्तर:

  1. दूध
  2. दही
  3. छाछ

प्रश्न 5.
भोजन को अच्छी तरह धीरे-धीरे चबाने से क्या बनता हैं?
उत्तर:
लार

प्रश्न 6.
लार के साथ मिलकर भोजन कैसा हो जाता हैं?
उत्तर:
गीला और लसलसा

प्रश्न 7.
मुँह में बनने वाली लार किसे ग्लूकोज में बदलती है?
उत्तर:
स्टार्च को।

प्रश्न 8.
जब कभी भोजन की ताकत हमारे शरीर को नहीं मिल पाती तो डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
उत्तर:
ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने की।

प्रश्न 9.
पेट में भोजन के पचने के बाद भोजन से हमें क्या मिलता है?
उत्तर;
ग्लूकोज

प्रश्न 10.
ग्लूकोज से भोजन कैसा लगने लगता
उत्तर:
मीठा।

प्रश्न 11.
हमें भूख कितनी देर में लग जाती है?
उत्तर:
4-5 घण्टों में।

प्रश्न 12.
आई.एफ.ए. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
आयरन फोलिक एसिड।

प्रश्न 13.
एल्बेंडाजोल की गोली क्यों देते हैं?
उत्तर:
कृमि नियंत्रण के लिए।

प्रश्न 14.
पाचन कहाँ से शुरू होता है?
उत्तर:
मुँह से।

प्रश्न 15.
हमें भोजन कैसे खाना चाहिए?
उत्तर:
आराम से, चबा-चबाकर

प्रश्न 16.
खिलाड़ियों को तुरन्त ऊर्जा के लिए क्या पिलाया जाता है?
उत्तर:
ग्लूकोज

प्रश्न 17.
ग्लूकोज के अलावा कौन-कौनसी चीजें हो सकती हैं जो तुरन्त शरीर को ताकत देती हैं और जिनका उपयोग अपने घरों में किया जाता है?
उत्तर:
नींबू की शिकंजी

प्रश्न 18.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित सामग्री में से कौन-कौनसी तीन चीजें हमें सर्वाधिक खानी चाहिएदलिया, पोहा, मछली, घी, दाल, तेल, दही ।
उत्तर:

  1. दलिया
  2. पोहा
  3. दाल

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सोचो भोजन के शरीर में जाने पर यह किस तरह बदल कर हमें काम करने की ताकत देता है? ।
उत्तर:
भोजन के शरीर में जाने पर यह कई रसों से मिलकर पचता है और पचने के बाद इससे हमें ग्लूकोज मिलता है जो हमें काम करने की ताकत देता है।

प्रश्न 2.
जीभ भोजन का क्या करती है?
उत्तर:
जीभ भोजन को मुँह में इधर-उधर घुमाकर लार से मिलाती है तथा उसे लसलसा बनाने में मदद करती है। जिससे हमें भोजन के स्वाद का भी पता लगता है।

प्रश्न 3.
भोजन में लार के मिलने से क्या होता है?
उत्तर:
भोजन में लार के मिलने से वह लसलसा बनता है, जिससे भोजन भोजन-नली द्वारा आसानी से निगला जा सके।

प्रश्न 4.
हमें कृमि नियंत्रण के लिए क्या-क्या कार्य करने चाहिए?
उत्तर:
हमें कृमि नियंत्रण के लिए निम्न कार्य करने चाहिए

  • स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें।
  • जूते-चप्पल अवश्य पहनें।
  • शौच के बाद व खाने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएँ।
  • सब्जियों व फलों को साफ व शुद्ध पानी से धोकर उपयोग करें।
  • नाखून कटे एवं साफ रखें।

प्रश्न 5.
खून की कमी होने का पता किन लक्षणों से लगाया जाता है?
उत्तर:
खून की कमी होने का पता निम्नलिखित लक्षणों से लगाया जाता हैं

  • कमजोरी महसूस होना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • बार-बार होंठ सूखना
  • खाना अच्छा नहीं लगना
  • पढ़ाई में या अन्य किसी काम में मन न लगना
  • नींद ठीक प्रकार से न आना
  • काम करने पर जल्दी थक जाना।

प्रश्न 6.
आयरन की कमी को हम कैसे दूर कर सकते हैं?
उत्तर:
आयरन की कमी को दूर करने के लिए हमें आयरन फोलिक एसिड गोली के साथ-साथ खाने पर भी ध्यान देना होगा। अनाज, दालें, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अखरोट, बादाम, अमरूद, मौसमी, पिण्ड खजूर, दाख, मछली, लीवर आदि में आयल अधिक होता है। इसे अपने भोजन में शामिल करने से हमारी आयरन की कमी दूर हो जायेगी।

प्रश्न 7.
दिये हुए खाद्य-समूह में से चीजों को निम्न
खाद्य-समूह-पालक, दूध, केला, दलिया, मछली, गोभी, छाछ, अंगूर, सूजी, अण्डे

वर्ग खाद्य-वस्तुएँ
1. हरी सब्जियाँ ………………
2. दूध व उसके उत्पाद ………………
3. फल ………………
4. अनाज व दालें ………………..
5. मांस, अण्डे आदि …………………

उत्तर:

वर्ग खाद्य-वस्तुएँ
1. हरी सब्जियाँ पालक, गोभी
2. दूध व उसके उत्पाद दूध, छाछ
3. फल केला, अंगूर
4. अनाज व दालें दलिया, सूजी
5. मांस, अण्डे आदि मछली, अण्डे

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में तालिका’अ’ को तालिका ‘ब’ से मिलान कीजिए

तालिका’अ’ तालिका’ब’
कमजोरी में ऊर्जा देने केलिए शरीर में खून की कमी लेने पर भोजन चबा-चबा कर खायें एल्बेंडाजोल गोली आयरन फोलिक एसिड गोली
कृमि नियंत्रण
हरी सब्जियाँ
पालक, गोभी, टमाटर
ग्लूकोज

उत्तर:

तालिका’अ’ तालिका’ब’
कमजोरी में ऊर्जा देने केलिए ग्लूकोज
शरीर में खून की कमी लेने पर आयरन फोलिक एसिड गोली
भोजन चबा-चबा कर खायें
कृमि नियंत्रण एल्बेंडाजोल गोली
हरी सब्जियाँ पालक, गोभी, टमाटर

प्रश्न 9. निम्न में से सब्जी एवं फलों को छाँटिए
अंगूर, करेला, आम, बैंगन, पालक, गोभी, सेब, केला, आलू, पपीता
उत्तर:

क्र.सं. फल का नाम सब्जी का नाम
1. अंगूर करेला
2. आम बैंगन
3. सेब पालक
4. केला गोभी
5. पपीता आलू

 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भोजन के खाने की क्रिया को अगर हम थोड़ा धीमा करके देखें तो क्या होगा? बताइये।
उत्तर:

  1. सबसे पहले हम भोजन को मुँह में लेकर चबाते हैं, जिससे वह छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक हो जाता है, जिससे हमें निगलने में आसानी होती है।
  2. अब लार के साथ मिलकर भोजन गीला और लसलसा हो जाता है।
  3. कभी-कभी रोटी, मक्का, ब्रेड का स्वाद मीठा लगने लगता है, जो पहले थोड़ा फीका था। कभी-कभी यह मिठास अन्य मिर्च-मसालों या नमक के स्वाद की वजह से हम महसूस नहीं कर पाते।

प्रश्न 2.
डॉक्टर हमें किस परिस्थिति में ग्लूकोज लेने की सलाह देता है?
उत्तर:
सामान्यत: पेट में पचने के बाद हमें भोजन से ही ग्लूकोज मिलता है जो हमारे शरीर को ताकत देता है। जब कभी भोजन की ताकत हमारे शरीर को नहीं मिल पाती है, तो हमारे शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर हमें ग्लूकोज पीने के लिए या ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने की सलाह देता है।

प्रश्न 3.
भोजन पचने की पूरी प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुँह में रखा भोजन दाँतों द्वारा चबाया जाता है। फिर यह ग्रसिका से होता हुआ आमाशय में पहुँचता है, जहाँ से यह छोटी आंत से बड़ी आंत में जाता है। आमाशय व आंत में पाचक रसों द्वारा भोजन पचाया जाता है। अपचित भोजन मलाशय में एकत्रित होता है, जिसे बाहर त्याग दिया जाता है।

The Complete Educational Website

Leave a Comment