PBN 9th Hindi

PSEB 9th Class Hindi Grammar तत्सम-तद्भव

PSEB 9th Class Hindi Grammar तत्सम-तद्भव

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran तत्सम-तद्भव

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:
दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहते हैं। जैसे–’बालक’ ध्वनि के उच्चारण से बालक’ का निश्चित अर्थ मिलता है।

प्रश्न 2.
हिंदी भाषा में किस प्रकार के शब्दों का अधिक प्रयोग होता है?
उत्तर:
हिंदी भाषा में संस्कृत तथा संस्कृत के कुछ बदले हुए रूप के शब्दों का अधिक प्रयोग होता है; जैसेसंस्कृत के ‘दुग्ध’, ‘घृत’ शब्द तथा इनके कुछ बदले हुए रूप; जैसे-दूध, घी। संस्कृत के मूल शब्दों को ‘तत्सम तथा संस्कृत के बदले हुए रूप के शब्दों को तद्भव कहते हैं।

प्रश्न 3.
‘तत्सम’ शब्दों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो अपने मूल रूप में हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें तर म शब्द कहते हैं; जैसेसूर्य, चंद्र, कुपुत्र, सुपुत्र, उच्च, आश्रय, अक्षर।

प्रश्न 4.
‘तद्भव’ शब्दों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो अपना रूप बदल कर हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं; जैसे-सूरज, चाँद, कुपूत, सुपूत, ऊँचा, आसरा, आखर।

तत्सम, तद्भव शब्द

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran तत्सम-तद्भव 6

(i) तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखें:

उत्तर:

(ii) तत्सम शब्दों के तद्भव रूप लिखें:

उत्तर:

एक वाक्य में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
तत्सम किसे कहते हैं?
उत्तर:
संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी में ज्यों के त्यों प्रयोग में लाए जाते हैं उन्हें तत्सम कहते हैं।

प्रश्न 2.
तद्भव किसे कहते हैं?
उत्तर:
संस्कृत से बनने वाले वे शब्द जो हिंदी में थोड़ा रूप बदल कर प्रयोग में लाए जाते हैं उन्हें तद्भव कहते है।

प्रश्न 3.
तत्सम का शाब्दिक अर्थ लिखिए। उत्तर-तत्सम का शाब्दिक अर्थ है-तत् + सम अर्थात् इसके समान।

प्रश्न 4.
तद्भव का शाब्दिक अर्थ लिखिए।
उत्तर:
तद्भव का शाब्दिक अर्थ तत् + भव अर्थात् ‘इससे होने वाले’ है।

प्रश्न 5.
तत्सम शब्दों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
तत्सम शब्दों के उदाहरण हैं-उच्च, अंधकार, उज्ज्वल, कर्म।

प्रश्न 6.
तद्भव शब्दों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
तद्भव शब्दों के उदाहरण हैं-ऊँचा, अचरज, पत्ता, मोती।

एक शब्द में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
हिंदी में संस्कृत के शब्दों का अधिकता से प्रयोग किया जाता है। उत्तर–हाँ।

प्रश्न 2.
‘कर्म’ तथा ‘सर्प’ दोनों शब्द तत्सम हैं।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 3.
संस्कृत के जो शब्द थोड़े-से परिवर्तन के साथ हिंदी में प्रयुक्त किए जाते हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 4.
कच्छप, कोकिल, प्रहेलिका और पीत शब्द तत्सम हैं।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 5.
चोरी, कुम्हार, गिनना, झनकार और सपना तद्भव शब्द हैं।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 6.
अग्नि, अक्षि, अग्र, आग, आम्र में तद्भव शब्द ‘अग्र’ है।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 7.
स्रोत भाषा संस्कृत से अनेक तद्भव शब्दों की उत्पत्ति होती है।
उत्तर:
हाँ।

हाँ/नहीं में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
‘उंगली’ का तत्सम ‘अंगुलि’ होता है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 2.
‘अक्षि’ का तद्भव ‘आँख’ होता है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 3.
‘शरद’ तत्सम शब्द है।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 4.
‘हस्ति’ तत्सम शब्द है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 4.
‘चौरी’ और ‘चौर्य’ समान अर्थ देने वाले तद्भव शब्द हैं।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 5.
‘कुम्हार’ तत्सम शब्द है।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 6.
‘नाखून’ तद्भव शब्द है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 7.
‘मयूर’ तद्भव शब्द का उदाहरण है।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 8.
‘ग्राहक’ तत्सम शब्द है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 9.
‘हिय’ तत्सम शब्द है।
उत्तर:
नहीं।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
हिंदी में संस्कृत ………….. प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:
के शब्दों का अधिकता के साथ

प्रश्न 2.
स्रोत भाषा अर्थात् …………. से विकसित होने वाली।
उत्तर:
संस्कृत भाषा।

The Complete Educational Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *